Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

घटती हरियाली और बढ़ते प्रदूषण से गौरैया का अस्तित्व खतरे में:अजय क्रांतिकारी

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ के मांधाता ब्लॉक के रामपुर बाजार गांव में विश्व गौरैया दिवस पर वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण सेना द्वारा मान्धाता ब्लॉक के रामपुर बजहा गांव में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित समूह की महिलाओं और ग्रामीणों के साथ गौरैया जागरूकता गोष्ठी और रैली का आयोजन किया गया।


हरियाली को बढ़ाएंगे,गौरैया बचाएंगे। जय प्रकृति जय जगत के नारे के साथ लोगों को पेड़ लगाकर उनकी रक्षा और पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जागरुक किया गया।

सामुदायिक शौचालय परिसर में नीम,अमरूद, कंजी आदि पौधों का रोपण किया गया।


इसके उपरांत हमारी गौरैया और पर्यावरण विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पर्यावरण सेना प्रमुख एवं जल शक्ति और पर्यावरण जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर अजय क्रांतिकारी ने कहा कि घटती हरियाली और बढ़ते प्रदूषण से गौरैया का अस्तित्व खतरे में है।


हमें हर हाल में हरियाली को बढ़ाने के साथ ही प्रदूषण को नियंत्रित करना होगा। गौरैया स्वस्थ पर्यावरण का परिचायक है।हमें मानव धर्म निभाते हुए अपने घरों की छतों पर नन्ही मेहमान गौरैया के लिए दना-पानी रखते हुए खेती में कीट नाशकों के प्रयोग से बचना होगा। 


कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने सभी को गौरैया की रक्षा और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प दिलाया।


वन दरोगा आशीष सिंह विजय प्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।


इस मौके पर विनोद पटेल, हरि शंकर पाण्डेय,तारा देवी,संतोष कुमार,कल्पना देवी,राजवंती,शोभा देवी और लालती देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे