Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पंजाब में आप की जीत पर नेताओ ने निकाली तिरंगा यात्रा

वासुदेव यादव

अयोध्या। आम आदमी पार्टी अयोध्या मे पंजाब की जीत का जश्न मनाया गया और गांधी पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली। 


आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश दुगना हो गया है। पंजाब की जनता ने जिस तरह हमें बहुमत दिया उसके लिए पंजाब की जनता का शुक्रगुजार करता हूं।


जिला अध्यक्ष अयोध्या अनिल कुमार प्रजापति ने बताया की पंजाब कि जनता ने जिस प्रकार पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक बहुत बड़ा बहुमत दिया उसके लिए पंजाब की जनता को मैं धन्यवाद देता हूं। 


दिल्ली के केजरीवाल के विकास के मॉडल को पंजाब की जनता ने विश्वास  किया।


 स्वीकार किया पंजाब में जिस तरह आम आदमी पार्टी सुनामी आई है। जिसमें बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। बड़ी-बड़ी पार्टियां पंजाब में धराशाई हो गई। 


आने वाले समय में पूरे भारत में आम आदमी पार्टी की लहर आएगी। 


 इस मौके पर उपस्थित जिले के हर्षवर्धन कोरी प्रत्याशी मिल्कीपुर, सुनील कुमार श्रीवास्तव प्रत्याशी बीकापुर, मोहम्मद नदीम रजा जिला उपाध्यक्ष, हैदर अली जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद कैफ,सुनील मौर्या महासचिव, सूरज प्रधान जिला उपाध्यक्ष, पहलाद शर्मा, अशोक कुमार गौड़, राम कुमार साहनी इसराइल घोसी जिला कोषाध्यक्ष, शारजहां मास्टर, राजीव पाठक मीडिया प्रभारी, विकास वर्मा यूथ जिलाध्यक्ष,यूके द्विवेदी, गायत्री मिश्रा, गुड़िया, शकील आदि लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे