Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:स्वयंसेवकों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डोर टू डोर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज के तत्वाधान में चलाए जा रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।


जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह ने वक्तव्य में महिलाओं के अधिकारों एवं उनके प्रति केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से चलाएं चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।

स्वयंसेवकों ने डोर टू डोर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। 


दोपहर बाद द्वितीय सत्र के बौद्धिक कार्यक्रम में भविष्य निर्माण योजना में युवाओं की भूमिका विषय पर एक पर चर्चा हुई। 



जिसमें आकाश तिवारी, कसीमुररहमान, सौरभ आदि स्वयंसेवकों ने विचार रखे। एकता दीक्षित व खुशबू ने महिलाओं के प्रति गीत प्रस्तुत किया। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ दीपक श्रीवास्तव ने करते हुए युवाओं के भविष्य निर्माण के विषय पर प्रकाश डाला। 


कार्यक्रम अधिकारी डॉ.ममता मिश्रा, डॉ. विजय यादव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मार्शल स्टालिन, डॉक्टर संजय सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, बृजेश सिंह, पवन मिश्रा, सुरेंद्र सिंह आदि अध्यापक उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार, बृजेश, अंकित, मनप्रीत, प्रियांशी, आंचल, सपना, गरिमा, मानसी आदि स्वयंसेवक छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे