Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरकारी नौकरियों में महिलाओं की 33 फीसद की हो भागीदारी : जूली पांडेय

 

बी पी त्रिपाठी

गोंडा:अंतरराष्टृीय महिला दिवस के अवसर पर माधवगंज धानेपुर स्थित चंद्र शेखर कृषक बालिका इंटर कालेज में मुख्य अतिथि रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार विजेता जूली पांडेय ने खो-खो, कबडडी प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कार देेते हुए सरकारी नौकरियों में महिलाओं की 33 फीसद भागीदारी पर जोर दिया।


महिलाएं ही सामाजिक समरसता को लेकर उत्थान के लिए प्रयासरत है,छात्राओं को आह्वान किया कि बेटियां लक्ष्य तय कर शिक्षा ग्रहण करें और लक्ष्य पाने तक सत्त प्रयास करें।



जूली पांडेय ने कहा कि उन्होंने पर्यावरण व स्वच्छता की जानकारी दी और गांवों में स्वच्छता के लिए शौचालय का शतप्रतिशत उपयोग का आह्वान किया।


चंद्रशेखर शुक्ल कृषक बालिका इंटर कालेज के कार्यक्रम की सराहना कर प्रबंधन नित्यानंद शुक्ल व प्राचार्य श्री निवास दिेवेदी, प्रधाना चार्य करिश्मा पांडेय की सराहना की।

पोस्टर प्रतियोगिता में रिचा कसौधन, रिनी यादव, सुनीता, मोहिनी, अंजली, साक्षी शर्मा, खुशबूनिन्नशा, महक, मारीआ चित्रकला में प्रथम रहीं। खोखो में सनाखान, रिशु शर्मा, नाजरीन, कोमल तिवारी, ललिता शुक्ला, निशा देवी, दामिनी, विजय लक्ष्मी शर्मा, किरन मौर्या, वंदना मिश्रा व कबड्डी में महक कौशल, अंशिका तिवारी, दृष्टि शुक्ला दिलांशी तोमर, महक शर्मा, कोमल गुप्ता, मीनाक्षी तिवारी, साक्षी शर्मा, रूमी शर्मा, रूबी पांडेय व रिंकंी सिह को पुरस्कृत किया गया। 


महिला सशक्तिकरण पर वंदना मिश्र, प्रतिमा मिश्र, प्रतिभा शुक्ल, तहसीन सिधकी, चंद्रा दूबे, अनामिका शुक्ल, प्रतिभा यादव, अर्पणा मिश्रा, शिवांगी, शिवानी ने महिलाओं को शिक्षित व स्वावलंबी होने पर जोर दिया। 



प्रबंधक नित्यानंद शुक्ल ने मुख्य अतिथि जूली पांडेय को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया। संचालन हरि नारायण शुक्ल ने किया। 


इस मौके पर संदीप तिवारी, जगदंबा प्रसाद, सुमन सिंह, साधना शर्मा, प्रिया विश्वकर्मा, मिथलेश पांडेय, सीमा रानी, सरिता पांडेय, अमिता सिंह, शांति मौर्य,रेखा रानी, वर्मा, साक्षी पांडेय, निशा, पूजा गुप्ता, रहमुननिशा, अजय कुमार मिश्र साधना शर्मा, संदीप तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे