Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR:पायनियर पब्लिक स्कूल में पुष्प वर्षा कर मनाई गई होली




अखिलेश्वर तिवारी

जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में बुधवार को आपसी भाईचारा तथा मिलन का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । 


विद्यालय में होली से पूर्व छात्र छात्राओं व अध्यापक अध्यापिकाओ तथा शिक्षणेत्तर कर्मियों के ऊपर पुष्प वर्षा कर प्रबंध निदेशक डॉक्टर एमपी तिवारी व कोषाध्यक्ष मीता तिवारी ने होली की शुभकामनाएं दी ।


जानकारी के अनुसार 16 मार्च को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में ‘‘रंगो का त्योहार होली‘‘ परंपरागत तरीके से मनाया गया। 


विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी तथा कोषाध्यक्षा मीता तिवारी ने माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यापर्ण करके द्धीप प्रज्जवलित किया तथा आये हुये अभिभावकों का स्वागत करके सूक्ष्म जलपान कराया। 


प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने पूर्व में है बताया था कि सभी बच्चे अपने-अपने घर से पुष्प् लेकर आयेंगे, उसी के साथ पुष्प वर्षा करके होली का त्योहार मनाया जायेगा। रंग, अबीर एवं गुलाल का प्रयोग नही किया जायेगा। 

बुधवार के दिन विद्यालय में पुष्पों की वर्षा करके होली खेली गयी । रंग, अबीर तथा गुलाल आदि का प्रयोग नही किया गया। 



प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने बताया कि होली के त्योहार से पूर्व होलिका दहन होता है। 


होलिका दहन हिन्दुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें होली के एक दिन पहले यानी पूर्व संन्ध्या को हिरण्याकश्यप की बहन होलिका जो भक्त प्रहलाद को लेकर अग्नि में प्रवेश करती है, परन्तु केवल होलिका जलती है लेकिन भक्त प्रहलाद नही। 

इसका मुख्य आर्दश यह है कि बुराई अच्छाई को कभी समाप्त नही कर सकती। इसी कारण होलिका का सांकेतिक रूप से दहन किया जाता है। 


होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है। साथ ही यह भी बताया कि होलिका दहन के दूसरे दिन रंगो का त्योहार होली बड़े ही हर्षोल्लास तथा हँसी-खुशी से मनाया जाता है। 


जिसे प्रमुखता धुलेंड़ी व धुरड़ी, धुरखेल या धुलिवंदन इसके अन्य नाम है। इस दिन लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते है एवं ढोल बजाकर होली के गीत गाये जाते है और घर-घर जाकर लोगों को रंग लगाया जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते है और फिर से दोस्त बन जाते है।



इसके बाद स्नान कर के विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते है। 


यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है। जो आज विश्वभर में मनाया जाता है। विद्यालय में अभिभावक एवं अध्यापक अध्यापिकाओं की एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा-नर्सरी से कक्षा-9 एवं 11 के वार्षिक परीक्षा का उत्तर पुस्तिका को अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं अवलोकन किया।


 ‘‘रंगो का त्योहार होली‘‘ के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें भाषण, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


भाषण के अन्तर्गत वीरा जायसवाल, श्लोक मिश्रा, आयुशी श्रीवास्तव, प्रांजल सिंह, साहवी महमूद आदि बच्चों नें अपना-अपना विचार प्रस्तुत किया। 


इसी क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत समूह नृत्य (गीत-अरे रे मेरी जान है राधा) नामक गीत पर यशवी सोनी, अक्षत श्रीवास्तव, काव्या पाण्डेय, आराध्या यादव, आशी यादव, वरूण श्रीवास्तव, रीति शुक्ला, आशुतोष यादव, श्रेया श्रीवास्तव, प्रांजल मनि मिश्रा, ऋर्षि, प्रज्ञा पाण्डेय, सौम्या पासवान, आर्दश मिश्रा, आरूष शुक्ला, आयशा, अमन, दृशा मिश्रा तथा अत्येन्द्र मिश्रा आदि नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। 


इसी क्रम में समूह नृत्य में (गो रेगल) नामक गीत पर अनन्या पाण्डेय, आराध्या, रत्नप्रिया, काव्या श्रीवास्तव, अनुष्का दूबे, वेदान्सी, सिद्धी त्रिपाठी, सुधा गौतम, आस्था मिश्रा, आरोही साहू, नैना, मरियम, सृष्टि, सिदरा, आराध्या त्रिपाठी, आकृति, आफ्सा, मानवी एवं रिया पाण्डेय ने बहुत ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। 


समूह नृत्य में ही (जय-जय शिवशंकर) नामक गीत पर नाव्या, आराध्या, नित्या, रिद्धी, दीवा, अलीशा, प्रांजल, वीरा, आस्था, जान्हवी एवं हिफजा ने प्रतिभाग किया। 


समूह नृत्य मे ही (होलिया में उड़े रे गुलाल) नामक गीत पर गौरी शुक्ला, सिद्धी गुप्ता, समृद्धि त्रिपाठी, श्रद्धा यादव, दिव्या पाण्डेय, अनुष्का चौहान, रिया श्रीवास्तव, अंशिका शुक्ला, नित्या शुक्ला एवं अंकाक्षा नें सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। 

समूह नृत्य (जोगिया सा-रा-रा) नामक गीत पर स्वारा मिश्रा, आर्या शुक्ला, अंजली मिश्रा, अदिती भार्गव, पूर्वी गुप्ता, मान्या श्रीवास्तव, अनन्या वर्मा, यशी पाण्डेय एवं श्रृष्टि मालवीय नें प्रतिभाग किया। 

समूह नृत्य मे ही अन्तिम गीत (होली मिडले) नामक कई गीतों पर मन्दिरा शुक्ला, साक्षी त्रिपाठी, जान्हवी राय एवं अर्चना मिश्रा नें बहुत ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। एकल नृत्य के अन्तर्गत (जोगी जी धीरे-धीरे) नामक गीत पर एवं सुनैना शुक्ला नें (सोनी-2 अंखियो वाली) नामक गीत पर तथा (बदरी की दुल्हिनियां) नामक गीत पर सांझ नें एक बड़ा ही मनमोहक नृत्य प्रस्तुत दर्शकों का मन मोह लिया।


‘‘रंगो का त्योहार होली‘‘ के इसी शुभ अवसर पर हेड ब्याव श्रीश श्रीवास्तव, असिस्टेंट हेड ब्याव डाबर सलीम, हेड गर्ल कीर्ति सिंह असिस्टेट हेड गर्ल आभा मिश्रा, परफेक्ट गर्ल सीनियर रिमझिम गोस्वामी सीनियर परफेक्ट ब्याव अफजल अहमद असिस्टेड गर्ल एवं ब्याव अंशिका श्रीवास्तव, खुशी सिंह, अर्चना मिश्रा, जान्हवी राय, साक्षी त्रिपाठी, स्नेहा दूबे, आदित्य गुप्ता, निखिल त्रिपाठी, प्रियश प्रसून, अखिलेश यादव, असरफ रजा, सिद्धार्थ त्रिपाठी एवं शेखर ठठेरा को प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी तथा सम्मानित अतिथि के रूप में आये हुये श्री महमूदुल हक नें बैज लगाकर उनके पद एवं गरिमा का शपथ दिलाया। क्रीडा अध्यापक अशोक चौहान एवं क्रीड़ा अध्यापिका रश्मि सिंह द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को वालीबॉल, हॉकी एवं बैडमिटन का खेल खिलाया गया। 

नन्हे-मुन्नें बच्चों नें भी मिक्की-माउस तथा कूदने वाला झूले का खूब लुफ्त उठाया। आये हुये अभिभावकों ने नन्हे-मुन्नें बच्चों को मिक्की माउस तथा झूले पर झूलते देखकर प्रसन्न हो उठे तथा इस प्रकार के कार्यक्रम को देखकर भूरि-भूरि प्रशंसा की। 

होली‘‘ के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी जी कोषाध्यक्षा मीता तिवारी नें विद्यालय प्रांगण में होली के गीतों पर समस्त छात्र छात्राओं, समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं एवं समस्त कर्मचारियों के साथ पुष्प वर्षा के साथ नृत्य करके होली का आनन्द उठाया। 

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, संन्तोष श्रीवास्तव एक्टीविटी इंचार्ज राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित शिक्षकगण में मणि शंकर पाण्डेय, टी0एन0 शुक्ला, पूनम चौहान, लता श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, रूबी त्रिपाठी, अर्चना श्रीवास्तव, प्रियंका शुक्ला, उर्वशी शुक्ला सहित अन्य लोगों नें रंगों का त्योहार होली के पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे