Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:तीस वर्षीय युवक की हत्या या आत्महत्या .? उलझी पुलिस

डॉ ओपी भारती

गोण्डा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहादुरा के अहिरनपुरवा में बुधवार सुबह एक तीस वर्षीय युवक का शव  कोल्हमपुर इमाम गांव के बाहर  बाग में मिला है। 


इसे भी पढ़े सम्बन्धित खबर

नही थम रहा दर्द न रुक रहे आसूं

जिसकी शिनाख्त  शिवबहादुर यादव(30)वर्ष पुत्र समयदीन यादव निवासी बहादुरा। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे अपने घर से कहीं जाने के लिए निकला था। 


देर रात न लौटने पर  खोजबीन शुरू की। बुधवार की सुबह युवक का शव बाग के एक पेड़ के नीचे पड़ा मिला। मृतक का गमछा दो भागों में फटा होने से आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की ओर इशारा कर रही है। 


मृतक  शरीर के मुंह में काफी सूजन व नाक से खून निकलना पाया गया। और शरीर के कई जगह चोट के निशान मिले हैं। परिजन इसे हत्या मान रहे हैं।


थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस को  मृतक का शव उसके घर मिला। 


पीएम रिपोर्ट  आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने इसे इत्तेफाकिया  की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे