Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

MLC CHUNAV 2022 BALRAMPUR:डॉ भानु त्रिपाठी सपा के विधान परिषद प्रत्याशी किया घोषित


आनन्द तिवारी
जनपद बलरामपुर में समाजवादी पार्टी ने गोंडा बलरामपुर विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए डॉ0 भानु त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस पर आधिकारिक मुहर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लगाई है। डॉ भानु त्रिपाठी अभी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव के तौर पर संगठन से जुड़े हुए हैं। वह विधानसभा चुनाव में तुलसीपुर विधानसभा सीट से सपा की टिकट के दावेदार भी थे, लेकिन यहां से सपा ने अपने पूर्व विधायक मशहूद खां को अपना प्रत्याशी बनाया था, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा ।





जानकारी के अनुसार डॉ भानु त्रिपाठी छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। 


वह एमएलके पीजी कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए, उसके बाद उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा और बेलवा सुल्तानजोत सीट से विजई हुए, दोबारा जब जिला पंचायत के चुनाव हुए तो बेलवा सुल्तानजोत की सीट आरक्षित हो गई। 


लेकिन उन्होंने लक्ष्मी देवी नाम की महिला को चुनाव लड़ाया और उसे विजय भी दिलाई ।2022 विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार वह सपा के टिकट की दावेदारी तुलसीपुर से कर रहे थे। उनका नाम भी टिकट की रेस में भी था। 


लेकिन किन्ही कारणवश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पूर्व विधायक मशहूद खाँ को तुलसीपुर सीट से मैदान में उतारा । हालांकि यहां भाजपा ने उन्हें करारी शिकस्त दी और वह तीसरे नंबर पर रहे। 


अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ भानु त्रिपाठी पर भरोसा जताते हुए उन्हें विधान परिषद सदस्य गोंडा बलरामपुर के लिए सपा प्रत्याशी घोषित किया है। 


डॉ भानु के नाम की घोषणा होने के बाद से ही उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। पूरे मामले पर डॉ भानु त्रिपाठी ने बताया कि विधान परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझ पर भरोसा जताया है, मैं पूरी मेहनत और लगन के साथ चुनाव लड़ूंगा। 


हालांकि यह चुनाव शासन और सत्ता का होता है । सत्ता में जो पार्टी होती है वह धनबल, बाहुबल का भरपूर इस्तेमाल कर अपना ही सदस्य बनाने का प्रयास करती है, लेकिन लोकतंत्र की परिपाटी पर मैं मैदान में हूं और चुनाव जीतने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे