ग्रीन मिशन की सफलता हेतु अजय क्रांतिकारी को मिला आशीर्वाद | CRIME JUNCTION ग्रीन मिशन की सफलता हेतु अजय क्रांतिकारी को मिला आशीर्वाद
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्रीन मिशन की सफलता हेतु अजय क्रांतिकारी को मिला आशीर्वाद



सरल जी महराज ने पर्यावरण सेना के मुहिम को सराहा,कहा-सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए।

वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ के मान्धाता ब्लॉक के ग्राम पूरेखरगराय में चल रहे कथा ज्ञान महोत्सव यज्ञ के अंतिम दिवस समापन अवसर पर कथा व्यास आचार्य सरल जी महराज ने पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में जारी पर्यावरण सेना के ग्रीन मिशन की सराहना करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को ग्रीन मिशन की सफलता हेतु अपना आशीर्वाद प्रदान किया।


सरल जी महराज ने कहा कि पर्यावरण सेना का कार्य पूरी दुनिया को प्रदूषण से बचाने का प्रयास है।इसलिए यह अनुकरणीय और प्रशंसनीय है।इस मिशन के तहत जल संरक्षण और भूजल के संवर्धन हेतु जल संचयन हेतु सभी को आगे आकर वृक्षारोपण कर धरती को हरा भरा बनाते हुए प्रदूषण से बचाना होगा।


पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का कर्तव्य सभी धर्मों से बड़ा है।


धरती पर जब मानव सभ्यता रहेगी तभी हम धर्म और पंथ की बात कर पाएंगे और यह तभी संभव है जब धरती पर पेड़,पानी और जीवन होगा।उन्होंने सभी से जल संरक्षण और और पर्यावरण को बचाने की अपील की।


इस मौके पर कुलगुरु रमा कांत शुक्ला, सत्येन्द्र तिवारी,विजय बहादुर यादव,सौरभ तिवारी,ज्ञानेंद्र तिवारी और नमन कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे