मनकापुर: पूर्व प्रधान को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल | CRIME JUNCTION मनकापुर: पूर्व प्रधान को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर: पूर्व प्रधान को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

गोण्डा: शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया है। 


पुलिस को चकमा देकर दुष्कर्म का अभियुक्त 5 माह से फरार चल रहा था।


प्रकरण मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां के निवासी आरोपी पूर्व प्रधान रामनेवास उर्फ नान्हू ने क्षेत्र की एक युवती से शौचालय का चेक देकर उससे मेल मिलाप बढ़ाया किया। 


फिर शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। युवती जब गर्भवती हो गई। तब आरोपी ने गर्भपात कराने के लिए उसके ऊपर दबाव बनाया। जब वह नहीं मानी तो उसे मारा पीटा गया। 


पीड़िता ने पूर्व प्रधान पर मनकापुर कोतवाली में दुराचार की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया। 


आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान पुलिस को चकमा देकर 5 माह से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने मनकापुर कोतवाली पुलिस को कड़े निर्देश दिए थे। 


अंततः आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत 5 माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के इनामी अपराधी रामनिवास उर्फ नान्हे को मनकापुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। 


दुष्कर्म के मामले में यह अभियुक्त फरार चल रहा था। जनपद में मिशन शक्ति का अभियान ऐसे चलता रहेगा। 


ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। 


इन्हें ना सिर्फ पकड़कर जेल भेजा जाएगा। बल्कि प्रभावी कार्यवाही करते हुए इन्हें सजा भी दिलाई जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे