Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी को मिली मध्यप्रदेश के मंडला में चुनाव की जिम्मेदारी



अयोध्या:कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू को मध्य प्रदेश के मंडला जिले का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।


उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में सांगठनिक चुनाव कराए जा रहे हैं ।


इसी सिलसिले में अयोध्या निवासी प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू को मध्य प्रदेश के मंडला जिले का चुनाव प्रभारी बनाया गया है । उनकी यह नियुक्ति राष्ट्रीय चुनाव संयोजक मधुसूदन मिस्त्री ने की है।


उनके मनोनयन पर महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह उग्रसेन मिश्रा उमेश उपाध्याय सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव उमर मुस्तफा रजनीश शर्मा रिशु यादव राकेश तिवारी रमेंद्र त्रिपाठी आदि ने हर्ष व्यक्त किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे