Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुनिया में शक्तिशाली भारत की पहचान पं. नेहरू की देन:प्रमोद तिवारी



कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री को किया नमन

गौरव तिवारी

लालगंज प्रतापगढ़। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर यहां क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर उनकी स्मृति को नमन किया गया। 


कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए सीडब्ल्यूूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कहा कि आज दुनिया मे शक्तिशाली आधुनिक भारत की पहचान पं. नेहरू की देन है। 


उन्होनें भाजपा द्वारा राष्ट्र के निर्माण मे अपने नेताओं के समकक्ष पं. नेहरू को छोटा दिखाये जाने की विचारधारा पर तंज कसते हुए कहा कि नेहरू को छोटा दिखाया जाना देश के आजादी के इतिहास को छोटा दिखाये जाने का यह प्रयास कभी जनमानस मे सफल नही हो सकेगा। 


प्रमोद तिवारी ने भाजपा को आईना दिखाते हुए कहा कि वह इतिहास पढ़ ले पं. जवाहर लाल नेहरू ने स्वतंत्रता आंदोलन मे बारह वर्ष तक जेल मे रहकर आजादी के आंदोलन को गांधी जी के नेतृत्व मे मजबूत बनाया। वहीं उन्होने कहा कि युवा नेहरू की पहचान रखने वाले पं. जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता मे ही कांग्रेस ने गांधी जी के नेतृत्व मे पूर्ण स्वराज्य का संकल्प लिया था। 


वहीं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन तथा पंचशील व देश के आर्थिक विकास के ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए आधुनिक भारत का नेतृत्व प्रशस्त किया। 


सीएलपी नेता मोना ने कहा कि गांव के विकास को पं. नेहरू के पंचवर्षीय आधारगत विकास के सौपे गये ढांचे से ही राष्ट्रीय प्रगति को गतिशीलता मिल सकी है। 




कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। स्मृति दिवस का संयोजन चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र ने किया। 


आभार प्रदर्शन ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज ने किया। इस मौके पर डा. नन्हें लाल यादव, छोटे लाल सरोज, विकास मिश्र,  रामू मिश्र, सिंटू मिश्र, हृदय नारायण मिश्र, बृजेश द्विवेदी, शुभम शुक्ल, खुर्शीद शेख, मुन्ना शुक्ल, आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे