प्रतापगढ़: राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन सिंह ने महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों को सुना | CRIME JUNCTION प्रतापगढ़: राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन सिंह ने महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों को सुना
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़: राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन सिंह ने महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों को सुना



वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस प्रतापगढ़ में राज्य महिला आयोग सदस्या सुमन सिंह द्वारा महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों को सुना एवं अधिकारियों को त्वरित गति शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया।


महिला जनसुनवाई के दौरान कुल 05 शिकायते प्राप्त हुई। महिला आयोग की सदस्या के सामने शिकायकर्ता गीता पत्नी नन्दलाल हरिजन निवासी ग्राम देवरखा थाना आसपुर देवसरा ने शिकायत किया कि ग्राम सोनपुर के बाला यादव सुत रामचरन यादव व अज्ञात लोगों द्वारा प्रार्थिनी की लड़कियों से छेड़-छाड़ करने व मारपीट के सम्बन्ध में शिकायत की, प्रार्थिनी ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा को प्रार्थना पत्र दिया और कई बार मुलाकात किया जिसके बाद भी प्रार्थिनी की रिपोर्ट दर्ज नही की गयी। 


इस प्रकरण पर सदस्या ने थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा को निर्देशित किया कि उचित कार्यवाही कर प्रार्थिनी को न्याय दिलाया जाये। 


इसी प्रकार मंजू सिंह पत्नी दान बहादुर सिंह निवासी एटीएल कालोनी कटरा मेंदनीगंज ने शिकायत किया कि पड़ोस के चांद मो0 की पत्नी जहरूल निशा प्रार्थिनी के परिवार वालों को आये दिन फर्जी दरखास्त देने और परिवार वालों को गाली गलौज देने के सम्बन्ध में शिकायत की जिस पर महिला आयोग की सदस्या ने थाना कोतवाली नगर एवं उपजिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। 


इसी प्रकार शिकायतकर्ता सरिता गुप्ता थाना कोतवाली नगर, संगीता गुप्ता निवासी अष्ट भुजा नगर मोड़ सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर एवं अमरावती पुत्री राजाराम निवासी नागमलपुर थाना अन्तू ने अपनी-अपनी शिकायतें राज्य महिला आयोग की सदस्या के समक्ष प्रस्तुत की।


इस दौरान उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई महिला अगर शिकायत लेकर थाने में जाती है तो पूरी गम्भीरता के साथ महिलाओं की शिकायतों को सुनते हुये आवश्यक कार्यवाही करते हुये शिकायकर्ता को संतुष्ट किया जाये। 


पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाये। पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। 


जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा गया। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी द्वितीय राम नारायण यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा, सरंक्षण अधिकारी अभय शुक्ला सहित प्रभात पाण्डेय व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।


विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका के बी0आर0सी0 केन्द्र में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 


इस दौरान महिला आयोग की सदस्या ने उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति फेज-4 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनायें यथा पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने तथा कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाये जाने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी। 


इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में भी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 


इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित महिलाओं को वैवाहिक विवादों के समाधान हेतु दिनांक 14 मई 2022 को आयोजित होने वाली प्री-लिटिगेशन विशेष लोक अदालत सहित अन्य विधिक जानकारी दी गयी। 


इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा, संरक्षण अधिकारी अभय कुमार शुक्ला, महिला कल्याण अधिकारी जया यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे