वेदव्यास त्रिपाठी
खबर प्रतापगढ़ के रेलवे स्टेशन से है जहां ट्रेन से मोबाइल चुराकर भाग रहा शातिर चोर जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। उसे जेल भेज दिया गया।
हालांकि उसकी पत्नी निर्दोष बताते हुए छोड़ने की गुहार लगाई।
मरुधर ट्रेन खड़ी थी। जीआरपी के दरोगा वीरेंद्र और हेड कांस्टेबल अजय प्रजापति चेकिंग अभियान में थे। इसी बीच एक चोर मोबाइल लेकर ट्रेन से बाहर कूदा। यात्रियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर दोनो पुलिस कर्मियों ने पीछा किया और दबोच लिया।
एसओ ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम दीनू कश्यप बताया है। दीनू आदेश नगर, न्यू विकास नगर लोनी गाजियाबाद का है।
प्रतापगढ़ पट्टी सदहा का रहने वाला है। ट्रेन में यात्री की मोबाइल चुरा कर भाग रहा था। तलाशी में उसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है। उसे जेल भेज दिया है।
घटना की जानकारी होने पर पत्नी ललिता थाने पहुंची। उसने पति को निर्दोष बताया। लेकिन जब पुलिस ने मोबाइल दिखाया और गांव के प्रधान से बात कराई तो दीनू पूरी तरह से चोर साबित हो गया।
एसओ ने बताया कि दीनू शातिर है। उसे स्टेशन पर कई बार देखा गया। एक बार दौड़ाया गया था। रविवार को पकड़ लिया गया। पता चला है कि पूर्व एसओ के समय में भी मोबाइल चोरी की घटनाएं हुई। जिसको वे भी रोक नहीं पाए थे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ