Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेस ने अग्निपथ योजना के विरोध में किया गया सत्याग्रह।





वेदव्यास त्रिपाठी

खबर प्रतापगढ़ से है जहाँ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस कार्यालय इन्दिरा भवन,प्रतापगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी एवम पूर्व प्रत्याशी सदर विधानसभा डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों द्वारा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह किया गया l 


जिलाध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी ने कहा कि चार साल की अग्निपथ योजना भारतीय सेना को बर्बाद कर देगी इसे बिलकुल भी नहीं लागू नहीं होने देना चाहिए था। 


पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस डॉ0 नीरज त्रिपाठी ने कहा कि प्रतिदिन सुबह उठकर मेहनत करने वाले युवाओं के साथ धोखा है l 


कई युवा फांसी लगाकर अपनी जान दे चुके है l कई जवान अपना आपा खो चुके है उनका भविष्य अधर में है l 


डॉ0 नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन के समर्थन में है जबतक मोदी सरकार अग्निपथ योजना वापस नहीं लेती है तब तक हम सभी कांग्रेस जन सत्याग्रह के माध्यम से विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे और युवाओं को उनका हक अधिकार दिलाने तक संघर्ष जारी रखेंगे।


नगर अध्यक्ष इरफान अली,जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, पूर्व अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्रा,पूर्व अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा,कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, पी.सी.सी सदस्य डॉ0 प्रशान्त देव शुक्ला, रोहित शुक्ला, कपिल द्विवेदी, विजय शंकर त्रिपाठी, इम्तियाज अहमद, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष करुण पांडेय,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सरोज धुरिया, जमुना पांडेय जी, इंद्रानन्द तिवारी, नागेंद्र पाण्डेय,विवेक पाण्डेय, सुभाष तिवारी,बृजेश पाण्डेय, चरण सिंह यादव,शारदा प्रसाद, आशीष तिवारी,बैजनाथ यादव, दिलीप गौतम, शुभम शुक्ला,  सद्दाम हुसैन आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे