Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांसद बृजभूषण शरण सिंह व विधायक अजय सिंह के करनैलगंज आगमन पर ढोल नगाड़े बजा कर हुआ स्वागत



रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह व विधायक अजय सिंह के करनैलगंज आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया गया। 


शुक्रवार को सांसद बृजभूषण शरण सिंह करनैलगंज पहुंचे थे जहां बस स्टॉप चौराहे पर एकत्रित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। 


इस दौरान उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय वंदे मातरम के जयघोष भी लगाए गए। पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 51 किलो का माला पहनाकर सांसद का भव्य स्वागत किया ।


इस दौरान करनैलगंज विधानसभा के भाजपा विधायक अजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, आशीष सोनी, मोहित पाण्डेय, आशीष गिरी समेत तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे