Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:गांव के मुख्य मार्ग पर घुटनों तक जलभराव,बना संक्रामक बीमारियों का भय



रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। नगर से जुड़ी ग्राम पंचायत सकरौरा ग्रामीण के मजरा बैरागीपुरवा के ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।


बाइक, साइकिल तो दूर पैदल निकलना दूभर हो रहा है। गांव के मुख्य मार्ग पर घुटनों तक जलभराव है।

जल निकासी बाधित होने से गांव को जाने वाली सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। जलजमाव से ग्रामीणों का आवागमन तो बाधित ही वहीं बिभिन्न बीमारियों के फैलने का भय भी बना हुआ है। अधिकारी व जनप्रतिनिधि सुन नहीं रहे। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

 

करनैलगंज-रेवाँरी संपर्क मार्ग से वैरागीपुरवा गांव के अंदर जाने वाली सड़क पर भीषण जलजमाव गांव में. प्रवेश करना दूभर है। 


आलम ये ही मुख्य मार्ग की करीब 200 मीटर की सड़क पर घरों से आ रहे गंदे पानी का निकास न होने से घुटनों तक जलभराव हो गया है। 


ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं और बच्चों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 


ग्रामीणों में गंभीर बीमारियों का भय बना हुआ है। कई बार संबन्धित अधिकारियों व ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 


अभी समस्या जस की तस बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे