Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या: हाई स्कूल में प्रदेश में 10वॉ स्थान प्राप्त करने वाली स्मृति उपाध्याय को कांग्रेस कमेटी ने किया सम्मानित



अयोध्या 19 जून।माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. की 12वीं की परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली स्मृति उपाध्याय तथा हाई स्कूल में प्रदेश में 10 वा तथा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली निष्ठा यादव को उनके आवास पर पहुंचकर कांग्रेस जनों ने सम्मानित किया।


महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह तथा उग्रसेन मिश्रा ,जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, उमेश उपाध्याय ,सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, बाबू रामकरण कोरी, रामेंद्र त्रिपाठी आदि ने उपरोक्त छात्राओं के घर पहुंच कर उन्हें स्मृति चिन्ह व मिठाई देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे