Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा की नेहा शुक्ला बनाई गई अखिल भारतीय स्नातक संघ(ABRSS) गोण्डा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष

 


गोण्डा: अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.राकेश पाण्डेय ,प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह और महिला मोर्चा की प्रभारी जया सिंह  ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए मनकापुर,गोंडा की अध्यापिका नेहा शुक्ला की कार्यशैली और कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए स्नातक संघ महिला मोर्चा पद पर मनोनीत किया है|  


 जिला अध्यक्ष बी एन सिंह  ने इस अवसर पर हार्दिक बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी| 


इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राकेश पाण्डेय ने कहा कि शिक्षित युवाओं की बेरोजगारी को खत्म करना ही संगठन का मूल उद्देश्य है| 


उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से ही देश व्याप्त बेरोजगारी खत्म की जा सकती है इसके लिए सरकार की नीतियों और शिक्षा प्रणाणी में बदलाव की जरूरत है |


प्रो. राकेश पाण्डेय ने इस अवसर पर बताया कि कि सरकार से राष्ट्रीय स्नातक संघ की चार प्रमुख मांगें शामिल हैं | 


जिसके अंतर्गत सरकारी परीक्षा निशुल्क, परीक्षा  स्थल केंद्र से दूर होने पर निशुल्क यात्रा और केंद्रीय स्नातक आयोग का गठन करने के साथ-साथ स्नातकों को मनरेगा की तर्ज पर रोजगार गारंटी देने जैसे बिंदु शामिल हैं |


क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रो. दिव्य दर्शन तिवारी ने  बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकात्मक और संगठनात्मक रूप से संगठित होकर प्रदेश से लेकर ग्रामीण स्तर तक कार्यकारिणी का गठन करना है |


मण्डल अध्यक्ष बी पी त्रिपाठी  ने कहा कि संगठन का विस्तार मंडल से लेकर ग्रामीण स्तर तक संगठन को बुलंदियों के शिखर पर पहुंचाने का संकल्प लिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास उन्होंने मुझ पर दिखा कर जो जिम्मेदारी और दायित्व प्रदान किया है मैं उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का अपना पूरा प्रयत्न और प्रयास करूंगा|


जिला अध्यक्ष बी एन सिंह जी ने बताया वर्तमान में राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार और खामियों समेत अन्य क्षेत्र में व्याप्त कमियों को दूर करने और शिक्षित स्नातक युवा पीढ़ी को राजनीति और स्वरोजगार में आने के लिए प्रेरित करने के लिए संगठन का गठन किया गया है |


आज इस अवसर पर नेहा  ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के शीर्ष नेतृत्व व अपने समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ संपूर्ण कार्यकारिणी का आभार प्रकट करते हुए अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष  बी एन सिंह  और उनकी टीम ने नेहा  को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे