Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ सिटी से 300 कांवरियों का जत्था गाजे बाजे के साथ हुआ रवाना




विनोद कुमार

खबर प्रतापगढ़ सिटी से है जहां प्रत्येक वर्षो की भांति ऐतिहासिक कांवरियो का जत्था रवाना हुआ जत्थे में 300 कांवरियाँ डीजे की धुन पर पूरे सिटी में डांस करते हुए कांवरियाँ काली माता मंदिर से होते हुए शिव मंदिर ,किला मोड़, पटेल नगर होते हुए सुखपाल नगर पेट्रोल पंप के पास टेम्पो से  रवाना हुए।


कांवरियों के जत्थे को जगह-जगह स्टाल लगाकर स्वागत कर रहे थे।

काँवरियों की सुविधा के लिए नगर पंचायत सिटी के चेयरमैन अनिल मौर्या व आगामी चेयरमैन के चुनाव में सहभागिता करने वाले  प्रत्याशियों शिवम मौर्या (दीपू ) पुत्र स्व० विकास पुरुष अशोक मौर्य , विनय पटेल, जगदीश मौर्या, अजय मौर्या, अवधेश मौर्या सहित अन्य प्रत्याशियों द्वारा खाने-पीने का स्टाल लगाया गया था। काँवरियों सहित सिटी की जनता ने भी बढ़ चढकर चखा नाश्ते का स्वाद। काँवरियों का सिटी की जनता ने भी दिया साथ

प्रतापगढ़ सिटी से जा रहे बोल बम कॉवरियों का सिटी की जनता ने दिया भरपूर साथ। डीजे की धुन पर काँवरियों के साथ सिटी की जनता भी जमकर थिरकी। और साथ ही बोल बम के जयकारे लगाते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे