Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सोशल मीडिया पर दरोगा को गोली मारने की धमकी का ऐलान, धमकी बाज दबंग महेंद्र कोरी के खिलाफ महेश गंज थाने में दर्ज किया गया मुकदमा


                         वायरल वीडियो 


रवि दुबे

खबर प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र से है जहां शोसल मीडिया पर दरोगा को गोली मारने की धमकी का ऐलान,धमकीबाज दबंग महेंद्र कोरी के खिलाफ महेशगंज थाने में दर्ज किया गया मुकदमा,धमकी समेत तमाम गंभीर धाराओं में दबंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीओ सदर को सौंपी गई मामले की जांच।


ताज़ा मामला महेशगंज थाना के ऐमापुर विन्धन गांव का है जहाँ दबंग महेंद्र ने शोसल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए दरोगा संजय सिंह को गोली मारने का ऐलान किया तो पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया।


दबंग खुद ही वीडियो बनवा कर बोला दबंग "दरोगा संजय से है दुश्मनी उनको मारनी है गोली"दबंग द्वारा वीडियो बना कर दरोगा को दी जा रही है धमकी।


बताया जा रहा रास्ते के विवाद में दरोगा से आहत है दबंग,दरोगा की कार्यशैली से खफा है दबंग,रास्ते के विवाद में पुलिस द्वारा नही किया जा रहा था निस्तारण,ऐमापुरविन्धन गांव का रहने वाला बताया जा रहा धमकी देने दबंग,दबंग के वीडियो वायरल होने से पुलिस भी हैरान परेशान है,आप भी देखिए वीडियो पुलिस के खौफ किस कदर कम होता जा रहा है,


दबंग दरोगा को धमकी दे रहा है,पुलिस ने मामले में मुकदमा भले ही दर्ज कर लिया हो,लेकिन दबंग अभी भी फरार है,

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे