Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्थानांतरित ईओ को दी गई समारोहपूर्वक विदाई



वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। लालगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष कक्ष मे शुक्रवार को चार साल का कार्यकाल का व्यतीत करने के बाद स्थानांतरित हुए अधिशाषी अधिकारी सुभाषचंद्र सिंह को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी। 


कौशाम्बी जनपद की चरवा नगर पंचायत में ईओ पद पर स्थानांतरित हुए सुभाषचंद्र सिंह नगर पंचायत के पहले अधिशाषी अधिकारी नियुक्त हुए थे। 


शासन द्वारा ईओ के स्थानांतरण के बाद हालांकि अभी कोई प्रतिस्थानी की तैनाती यहां शुक्रवार तक नही हो सकी। 


विदाई समारोह मे चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी के प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा सभासदो व नपं कर्मचारियों ने स्थानांतरित ईओ सुभाष के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह व बुके भेंटकर सम्मानित किया। 


अध्यक्षता करते हुए चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने कहा कि प्रशासन एवं बोर्ड के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाने मे ईओ सुभाषचंद्र सिंह का कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा। 


स्थानांतरित ईओ सुभाषचंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में जनप्रतिनिधियों तथा नगरवासियों के विकास तथा स्वच्छता अभियान मे मिले सहयोग को यादगार ठहराया। 


उन्होंने कहा कि लोक सेवा में प्रशासनिक अधिकारी की सफलता जनसहयोग पर ही सदैव आधारित रही है। कार्यक्रम का संचालन सभासद रमेशचंद्र कौशल ने किया। 


क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की ओर से मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने ईओ को मंगलकामनाएं दी। 


आभार प्रदर्शन लिपिक अरविंद मिश्र ने किया। समारोह को सभासद रमेश जायसवाल, पप्पू जायसवाल, विमलेश नारायण तिवारी, अनिल पाण्डेय, रोहित तिवारी, रावेन्द्र मिश्र, करूणाशंकर दुबे, मो. मोकीम, संजय सिंह, पप्पू तिवारी, विजय मिश्र बाबी, छोटे लाल सरेाज, आईपी मिश्र, जगदीश नारायण तिवारी ने भी संबोधित करते हुए स्थानांतरित ईओ की कार्यशैली को जनकल्याणकारी ठहराया। 


इस मौके पर रामलोचन त्रिपाठी, विकास तिवारी, रवि मिश्र, अखिलेश सिंह, अंकित, कौशिल्या, कुबेरपति मिश्र, रोहित मिश्र, आनन्द, अनिकेत दुबे, कंचनलता श्रीवास्तव आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे