Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनें जाने पर अधिवक्ताओं ने जतायी खुशी



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। राष्ट्रपति पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में हुयी ऑल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन की आमसभा में प्रसन्नता जतायी गई। 


सभा को सम्बोधित करते हुये एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ला ने कहा कि भारत की बहुल संस्कृति तथा बहुभाषी विविधता में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर निर्वाचन देश की अनेकता में एकता की संस्कृति की मजबूती का परिचायक है। 


सभा की अध्यक्षता करते हुये प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा ने राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू के चुनें जाने को विशाल भारतीय जन-मानस के विश्वास की जीत कहा है। 


सभा का संचालन राष्ट्रीय महासचिव हरिशंकर द्विवेदी व संयोजन जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा ने किया। 


इस मौके पर जूबाए के पूर्व महामंत्री जेपी मिश्रा, अधिवक्ता एवं पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी, अश्विनी सिंह, दीपक सिंह, जितेन्द्र सिंह, महेश शुक्ला, विनोद गुप्ता, अनिल त्रिपाठी व लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल महेश आदि अधिवक्ता रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे