Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पर्यावरण सेना प्रमुख ने किया भूजल सप्ताह का शुभारंभ



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा में किया पौधरोपण और भूजल संरक्षण की दिलाई गयी शपथ।

वेदव्यास त्रिपाठी

खबर प्रतापगढ़ के गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से है जहां पर्यावरण सेना द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा में शासन द्वारा 16 से 22 जुलाई 2022 तक मनाए जाने वाले भूजल सप्ताह का पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी एवं अधीक्षक ओपी सिंह ने परिसर में शीशम,नीम और जामुन के पौधों का रोपण कर शुभारंभ किया।


इस मौके पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों की सुरक्षा और भूजल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।भूजल सप्ताह का शुभारंभ करते हुए जल शक्ति अभियान के ब्रांड एंबेसडर एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि जिस गति से धरती के भीतर का पानी घट रहा है और जलवायु परिवर्तन की समस्या बढ़ रही है, इसके अनुसार जल्द ही पेयजल समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि धरती के अंदर मात्र एक प्रतिशत ही जल पीने योग्य बचा है।


समय रहते पर्यावरण को बचाने का कार्य नहीं किया तो धरती से जीवन नष्ट हो जाएगा।डॉ.ओपी सिंह ने कहा कि भूजल संरक्षण के लिए पौधरोपण एवं उनकी सुरक्षा जरूरी है।


पर्यावरण सेना का इस दिशा में सराहनीय प्रयास है।हम सभी को पर्यावरण सेना के ग्रीन मिशन से जुड़कर पर्यावरण को बचाने का कार्य करना चाहिए।


इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने बताया कि भूजल सप्ताह के तहत पूरे सप्ताह जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कई प्रकार की जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।


इस अवसर डॉ राजीव त्रिपाठी,नीलेश जायसवाल, अरविंद कुमार सिंह,आराम हुसैन,शशिकांत पांडेय,राम मनोहर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे