Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डेंजर लेवल से मात्र 2 सेंटीमीटर नीचे बह रही घाघरा

 


घाघरा के जलस्तर में प्रति घंटे 2 सेंटीमीटर की हो रही बढ़ोतरी 

 रजनीश / ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर अब रूकने का नाम नहीं ले रहा है।


केन्द्रीय जल आयोग संस्थान से प्राप्त आंकड़ो के अनुसार शुक्रवार की सुबह 8 बजे एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जल स्तर खतरे के निशान से महज 2 सेंटीमीटर ही दूर है।

जिससे गोण्डा व बाराबंकी के सरहदी इलाकों सहित तराई क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है। अभी बरसात नाम मात्र की हुई है। 



लेकिन मानसून आ जाने लगातार रूक रूक कर बरसात होने का क्रम जारी है। उधर नेपाल के कोची इलाके सहित पहाड़ियों व नदी के कैचमेंट इलाके में बरसात से गिरजा, शारदा व सरयू बैराजों से नदी में लगातार डिस्चार्ज जारी है। 


अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा और नेपाल की पहाड़ियों पर बरसात होती रही तो आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती है। 


शुक्रवार को एल्गिन ब्रिज पर तैनात कर्मचारी के अनुसार नदी का जल स्तर 106.036 दर्ज किया गया। जो कि खतरे के निशान से मात्र 2 सेंटीमीटर ही नीचे था। 


तो वहीं गिरजा बैराज से 1 लाख 34 हजार 435, शारदा बैराज से 1 लाख 46 हजार 172 व सरयू बैराज से मात्र 989 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज लगातार जारी है। 


इस प्रकार नदी में कुल डिस्चार्ज 2 लाख 81 हजार 596 क्यूसेक हो रहा है। बाढ़ खण्ड के एई अमरेश सिंह ने बताया कि बांध की निगरानी करायी जा रही है। सभी जरूरी एहितयात बरते जा रहे है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे