Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:डॉ• एपीजे अब्दुल कलाम एवॉर्ड (गोल्ड मेडल) से सम्मानित हुए जादूगर मिस्टर इंडिया



रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। तहसील करनैलगंज क्षेत्र के निवासी जादूगर मिस्टर इंडिया को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एवॉर्ड गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। 


तहसील करनैलगंज के ग्राम सीर पुरवा हरदिहा सपौर निवासी जादुई कला के माध्यम से हैरतअंगेज कारनामों में महारत हासिल करने वाले जादूगर मिस्टर इण्डिया को तमिलनाडु में आयोजित आल इंडिया ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रथम विजेता घोषित किया गया है। 


जादूगर मिस्टर इंडिया ने बताया कि वर्ष 2022 की इस आल इंडिया ऑनलाइन प्रतियोगिता में तकरीबन दो सौ पचास भारतीय कलाकरों ने हिस्सा लिया। 


ऑनलाइन प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा के जादूगर मिस्टर इंडिया को फस्ट विनर के साथ साथ कीडीज किंगडम तमिलनाडु द्वारा डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम एवॉर्ड 2022 (गोल्ड मैडल) से नवाजा गया। 


परसपुर क्षेत्र के रहने वाले जादूगर मिस्टर इंडिया सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा रजिस्टर्ड जादू कलाकर होने के साथ साथ ऑल वर्ड ऑनलाइन प्रतियोगिता में जनरल सिकरेट्री एंव पैनल जज का दायित्व निभा रहे है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे