Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोतीगंज:भूमि विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने किया हमला, कहोबा चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल को आईं चोटें,भागकर बचाई जान



यज्ञ नारायण त्रिपाठी

मोतीगंज गोण्डा। मोतीगंंज थाना की कहोबा चौकी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।


हमलावरों ने पुलिस की बाइक और मोबाइल को भी तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को चोटें भी आईं हैं। चौकी प्रभारी ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सदर ने घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना मोतीगंज थाना के कहोबा चौकी क्षेत्र अंतर्गत कहोबी गांव की है। 


बताया जाता है कि खिरई खिरवा गांव निवासी जगदेव का कहोबी गांव के पास सड़क पर मकान व दुकान है। कहोबी गांव के कुछ लोगों से उसका भूमि विवाद चल रहा था। 


इसकी तहरीर जगदेव ने गांव के ही लोगों के खिलाफ दी थी। जगदेव का कहना है कि गुरुवार की रात में विपक्षियों ने उसकी भूमि पर टीनशेड रख लिया। 


इसी विवाद की जांच करने शुक्रवार की सुबह कहोबा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गौतम मुख्य आरक्षी देवेंद्र यादव के साथ बाइक से गए थे। 


वह विवादित भूमि के पास जानकारी ले ही रहे थे कि इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी, डंडा व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। 


हमले में चौकी प्रभारी व मुख्य आरक्षी जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने पुलिस टीम को दौड़ा लिया। 


किसी तरह भाग कर पुलिस कर्मियों ने जान बचाई। इतना ही नहीं, हमलावरों ने पुलिस कर्मियों की बाइक व उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।


बाइक और मोबाइल पूरी तरह से टूट गई है। सीओ सदर विनय कुमार सिंह व अन्य अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। 


आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई थी जिसमें पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।


  थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे