Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांसद प्रमोद तिवारी ने राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर द्रोपदी मुर्मू को दी शुभकामनाएं



गौरव तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़ । कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं केदीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने भारत गणराज्य के नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि राष्ट्रपति पद पर आसीन होकर श्रीमती मुर्मू भारत के संविधान की रक्षा के प्रति सदैव दृढ़प्रतिज्ञ रहेंगी। 


सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि राष्ट्रपति पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का गरिमामय आसीन होना भारत के संविधान के गौरव तथा देश की राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता का पूरे विश्व में अप्रतिम अलंकरण है। 


सांसद  प्रमोद तिवारी का बयान यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे