Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्थानान्तरण पर सिविल जज को अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित, गरीब तबके को पूर्ण न्याय पर दिया गया जोर



विनोद कुमार

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय दीवानी न्यायालय के सभागार में शनिवार को स्थानांतरित सिविल जज ललिता यादव को अधिवक्ताओं ने समारोहपूर्वक विदाई दी। 


मिर्जापुर जनपद स्थानांतरित सिविल जज को संयुक्त अधिवक्ता संघ की ओर से अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, उपाध्यक्ष सिविल शहजाद अंसारी तथा महामन्त्री शेषनाथ तिवारी ने सम्मान पत्र एवं बुकें प्रदान कर सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया।


 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानांतरित सिविल जज ललिता यादव ने कहा कि गरीब तबके को जब न्याय परिलक्षित होने के साथ उसकी समस्या के सम्पूर्ण समाधान की तरफ बढ़ता है तभी न्यायिक अवधारणा बलवती हुआ करती है। 


उन्होंने सिविल न्यायालय में न्यायिक कामकाज के विद्वतापूर्ण संचालन में यहां अधिवक्ताओं से मिले सहयोग को प्रेरणास्पद बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रामलगन यादव व पूर्व अध्यक्ष कालिका प्रसाद पाण्डेय के विदाई गीतों को सुनकर लोग भावुक हो उठे। 


उपाध्यक्ष बीके तिवारी ने स्वागत तथा उपाध्यक्ष सिविल शहजाद अंसारी ने आभार प्रदर्शन किया। 


समारोह को वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश नारायण तिवारी, रमेश पाण्डेय, आशुतोष सिंह, जीतेन्द्र सिंह, जयकरन सिंह, प्रवीण यादव, सोमनाथ मिश्र, विनोद मिश्र, संतोष पाण्डेय आदि ने संबोधित करते हुए न्यायिक सेवा में पारदर्शिता तथा निष्पक्षता पर जोर दिया। 


इस मौके पर विपिन शुक्ल, हरिश्चंद्र पाण्डेय, वकील अहमद, संदीप सिंह, सुजीत त्रिपाठी, प्रदीप कुमार आदि अधिवक्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे