Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:संरक्षा महा सम्मेलन में शोला को अवार्ड सम्मानित हुए स्टेशन मास्टर उत्तम कुमार



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रथम संरक्षा महा सम्मेलन में स्टेशन मास्टर उत्तम कुमार शोला को अवार्ड व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

 

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय लखनऊ के बहुउद्देशीय हाल में गुरुवार को आयोजित संरक्षा महासम्मेलन एवं प्रतियोगिता में करनैलगंज में रहे स्टेशन मास्टर उत्तम कुमार शोला को दो अलग-अलग प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया गया। 


उन्होंने संरक्षा स्लोगन में प्रथम पुरस्कार तथा संरक्षा कविता में द्वितीय स्थान हांसिल किया। 


जिसके निमित्त मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उत्तम कुमार शोला को अवार्ड व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। 


उत्तम शोला पूर्व में कई वर्षों तक करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर सेवा दे चुके हैं। 


मोहित जायसवाल, महेश तिवारी, ऋषभ जायसवाल, शिवम ओझा, नवनीत पारिक आदि ने बधाई दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे