Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज: ससुराली जनों के प्रताड़ना से तंग नव विवाहिता ने पुलिस से लगाई गुहार



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। एक नवविवाहिता को ससुराली जनों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। प्रकरण कोतवाली ग्राम चंगेरिया मजरा कोठार से जुड़ा है। 


यहां के निवासी ध्रुवराज ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि वर्ष 2020 में उसने अपनी पुत्री शिल्पा की शादी ग्राम धौरहरा निवासी एक युवक के साथ किया था। 


करीब एक वर्ष से उसकी पुत्री को लगातार मारपीट कर प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि वह कई बार नात रिस्तेदारो के साथ धौरहरा जाकर अपनी पुत्री को न मारने पीटने की याचना कर चुका है, मगर कोई सुधार नही हुआ। 


आरोप है कि पुत्री की शादी दिये गए समान को भी उसके दामाद ने तोड़ कर बरबाद कर दिया है। वह अपनी पुत्री की दशा देखकर कई दिन से लगातार उसे लेने धौरहरा जाता रहा मगर ससुराल वाले उसे  भेजने को भी तैयार नही है। 


पीड़ित का आरोप है कि वह काफी मनबढ़ है किसी भी समय उसकी पुत्री की हत्या कर सकते है। 


उसने अपनी पुत्री की ससुराल से विदाई कराने की मांग की है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नही है। 


फिर भी यदि ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे