Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाजसेवी संस्थान आजादी का 75वां वर्ष 15 अगस्त को धूमधाम से मनाएगा: सुरेश यादव



वासुदेव यादव 

अयोध्या। देश की आजादी को 75 वर्ष होने पर 15 अगस्त को समाजसेवी संस्थान ग्राम पंचायत तिहुरा मांझा के सचिवालय पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएगा।


इस दौरान ध्वजारोहण कर देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले सभी महापुरुषों और अमर शहीदों को याद किया जाएगा। साथ ही मिष्ठान का वितरण होगा।

 

 इस संदर्भ में आज बूथ नंबर चार पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव के द्वारा एक आवश्यक मीटिंग किया गया। 


इस दौरान संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि बहुत संघर्षों के बाद हमें यह आजादी मिली है। 


इस बार 15 अगस्त को हमारे देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो जाएगा। इस उपलक्ष में हमारी संस्थान के द्वारा सभी को तिरंगा झंडा वितरण किया जा रहा है। 


सभी लोगों के घरों पर झंडा लगवा या जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन हम लोगों के लिए बहुत हर्ष का दिन है। 


इस दिन हमारे संस्थान की ओर से ग्राम पंचायत तिहुरा मांझा के ग्राम सचिवालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। अमर शहीदों को नमन और याद किया जाएगा और सभी में मिष्ठान का वितरण किया जाएगा।


  इस मौके पर संस्थान के महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय, सुनील यादव,  जाबिर खान व राहुल यादव आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे