Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर समारोह पूर्वक कार्यक्रम का हुआ आयोजन



वेदव्यास 

प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय "इंदिरा भवन" पर आज युग दृष्टा, सूचना एवं कंप्यूटर क्रांति के जनक, पंचायती राज के माध्यम से महिलाओं को तृस्तरीय पंचायतों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले, मतदाताओं की उम्र सीमा घटाकर 18 वर्ष करने जैसे ऐतिहासिक कार्य करने वाले, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी का जयंती समारोह, मनाया गया।


समारोह की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष डा. वी. के. सिंह ने की तथा संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने किया।


अपने अध्यक्षीय संबोधन में डा. वी. के. सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कम समय में अनेक ऐतिहासिक काम किये, जिसकी वजह से वे हमारे दिलों में हैं। 


उन्होंने सूचना क्रांति के माध्यम से देश को विकास के रास्ते पर लेजाकर दुनिया के समक्ष एक चुनौती खड़ी की, आज इसी के बल पर हम आगे बढ़ रहे हैं। 


नगर अध्यक्ष इरफान अली ने कहा की राजीव गांधी दुनिया में शांति चाहते थे, विशेषकर अपने पड़ोसी देशों से, श्रीलंका में इसी सोच के तहत शांति स्थापित करने के लिए उन्होंने शांति सेना भेजी थी, इस बात से नाराज लिट्टे उग्रवादियों ने राजीव जी की हत्या कर दी। 


पूर्व प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी अल्पायु में ही हम सब को छोड़कर चले गए। यदि वे कुछ दिन और रह गए होते तो इस देश को बुलंदिओं पर लेकर गए होते, उनके जन्मदिन पर आज हमसब को उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेना होगा।


 पूर्व अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने कहा राजीव गांधी की सोच विश्व स्तर की थी, वे भारत को सबसे आगे ले जाना चाहते थे। 


जिला प्रवक्ता कपिल द्विवेदी ने कहा कि राजीव गांधी के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उन्होंने जिस विकसित राष्ट्र का सपना देखा था, आईये हम मिलकर उनके सपनों का भारत बनाएं, जिसमें भाईचारा हो, इंसानियत हो, और चारों ओर खुशहाली हो। 


इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, महेंद्र शुक्ल, सरोज कश्यप, रोहित शुक्ल, यमुना पांडेय, आशुतोष तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ल, मनीष सिंह, उत्सव भूषण, करुण पांडेय, मो.इस्तियां, आयुष तिवारी, सलीम उल्ला,सोनी तिवारी, श्याम शंकर, राम रतन तिवारी, अंशुमान मिश्र, अब्दुल रहमान, अनिल मौर्या सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे