Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर पुलिस ने गाजे बाजे के साथ निकाला तिरंगा यात्रा


                             वीडियो


दिनेश कुमार 

गोण्डा।  कोतवाल मनोज कुमार राय की अगुवाई में मंगलवार शाम भारी पुलिस व डीजे,गाजे बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

    

तिरंगा यात्रा कोतवाली से निकलकर  रेलवे क्रासिंग,पटेल नगर, आजाद नगर, गांधीनगर, सुभाष नगर, भगत सिंह नगर, चौक बाजार,लोहा मंडी होते रफी नगर, उतरौला रोड होकर कोतवाली परिसर में जाकर समाप्त हुई। 

 


कोतवाल के साथ चौकी प्रभारी वीरेन्द्र कुमार शुक्ल, चौकी प्रभारी दतौली एस आई उमेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी जिगना एस अरविंद कुमार , एस आई वीरबल,एस आई विजय प्रकाश, एस आई एस के यादव, एस आई बलिराम व कोतवाली के  दीवान अवधेश कुशवाहा ,मिथलेश कनौजिया, हेड का0 अनुज यादव सभी दीवान ,सिपाही व महिला पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।


 तिरंगा यात्रा को देखने के लिए निकले कस्बे के लोगः

 कोतवाली से अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस के जवानो द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा को बाजार के लोगो तथा कस्बा की महिलाओ ने अपने अपने छतो से यात्रा को देखा। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे