Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नहर में संदिग्ध दशा में गायब युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका , मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़



रवि दुबे 

लालगंज, प्रतापगढ़। घर से दो दिन पूर्व गायब युवक का शव मिलने से गुरूवार को इलाके मे सनसनी फैल गयी। 


मृतक का शव जेठवारा माइनर पर अजगरा में मिलने की जानकारी होते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। 


वहीं सूचना पर पहुंची लीलापुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बतादें अजगरा निवासी हनुमन्त सोनी 40 वर्ष पुत्र स्व. श्रीराम अपने घर के समीप साइकिल पंचर की दुकान चलाता था। 


गुरुवार सुबह करीब आठ बजे घर के समीप जेठवारा रजबहा में ग्रामीणों ने संदिग्ध दशा में हनुमत का शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। 


स्वजन मौके पर पहुंचे और हनुमन्त का शव देख अवाक रह गए। लोगों ने देखा कि मृतक के नाक मुंह से खून निकला था। परिजनों के मुताबिक मृतक दो दिन से घर से लापता था। 


इसे लेकर परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। इधर ग्रामीणों की माने तो उसे बुधवार शाम अजगरा बाजार में मृतक को देखा गया था। 


मृतक अकेले अपने घर पर रहता था। करीब छह वर्ष पहले मृतक का पत्नी से सम्बन्ध विच्छेद हो गया था। उसके कोई संतान भी नही है। 


लीलापुर एसओ विनीत उपाध्याय का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। पुलिस के मुताबिक छानबीन में पता चला है कि मृतक नशे का आदी था। एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की स्थित स्पष्ट हो जायेगी। 


तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जायेगी। इधर मौके पर जुटी भीड़ में हनुमंत की मौत को लेकर हत्या का कयास लगाया जा रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे