Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच:ताजियादारों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण को रोके जाने की शिकायत



राजकुमार शर्मा 

बहराइच :-तहसील नानपारा क्षेत्र अंतर्गत थाना रुपईडीहा के ग्राम पंचायत कलवारी बाबाकुट्टी स्थिति कर्बला (ताजिया दफन स्थल) जो लगभग 1 बीघा भूमि सुरक्षित होने के बाउजूद अतिरिक्त सरकारी भूमि गाटा स.1077 मिo रकबा 0.52 हे. व 1084 मिo रकबा 0.162 हे. पर ताजियादारों द्वारा अवैध रूप से ताजियों को दफन कर अतिक्रमण को रोके जाने के सम्बन्ध में एक शिकायती प्रार्थनापत्र ग्रामवासी फखरुद्दीन के द्वारा शनिवार 6 अगस्त को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय बहराइच को दिया गया है।


शिकायतकर्ता ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय ने प्रकरण को गम्भीर मानते हुये अधिनस्थों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

जिसपर शाम को प्रशासन की एक टीम मौका देखने पहुँचे। उक्त टीम में तहसीलदार नानपारा शिव प्रसाद , नायब तहसीलदार मनीष वर्मा , रुपईडीहा थाना एस.आई. कुलदीप सहित क्षेत्रीय लेखपाल शामिल रहे। 


शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उक्त सरकारी भूमि से सम्बंधित एक वाद श्रीमान आयुक्त महोदय देवीपाटन मण्डल गोण्डा न्यायालय पर विचाराधीन है। 


लेकिन प्रशासन की स्थिलता की वजह से कुछ चुनिन्दा लोगों द्वारा स्थानीय राजनीति के चलते एक वर्ग को अपने पक्ष का वोट बैंक बनाने के उद्देश्य से सरकारी भूमि पर ताजियादारों से अवैध तरीके से ताजियों को दफन करवाते हैं। 


इसके अलावा उक्त दोनों सरकारी भूमि पर स्थायी निर्माण कार्य हेतु ईंटों का भी भारी मात्रा में भण्डारण किया गया है। 


जिसे हटाये जाने की सम्बंधित लोगों को एक नोटिश भी दी जा चुकी है। लेकिन उक्त भण्डारण ईंट अभी तक प्रशासन नही हटवा सका है। 


सम्बंधित प्रकरण के सम्बंध में जब स्थानीय पत्रकारों ने कार्यवाही के क्रम में जरिये फोन जानकारी चाही गयी। तो नायब तहसीलदार मनीष वर्मा कुछ भी बता पाने असमर्थता जताई। 


लेकिन जब तहसीलदार नानपारा शिव प्रसाद से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि कोई स्थायी निर्माण नही किया जा रहा है विगत दो वर्षों से वहाँ लोग ताजिया दफन कर रहे हैं। 


वहीं जब उपजिलाधिकारी नानपारा अजित परेश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रकरण की जाँच तहसीलदार व नायब तहसीलदार द्वारा संयुक्त रूप से मौका जाकर की गई है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे