Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं व्यापार मंडल के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा




गौरव तिवारी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां आजादी के 75वें वर्षगाँठ पर पूरे भारतवर्ष में मनाये जा रहे राष्ट्रीय पर्व अमृत महोत्सव के उपलक्ष में ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन व व्यापार मण्डल प्रतापगढ़ द्वारा तिरंगा यात्रा ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में जोगापुर से यात्रा प्रारंभ हुई और नगर क्षेत्र से होते हुए हुए महुली चिलबिला में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।


तिरंगा यात्रा में  जनपद के नागरिक व आम जनमानस भारी संख्या में उपस्थित रहे।मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा में जनमानस ने आजादी के वीर सपूतों को याद किया गया तथा हर्ष उल्लास के साथ विजय सिंह द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया और आये हुए सभी लोगो का आभार व्यक्त किया गया।


तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से- व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल,संजय सोनी महामंत्री, शिवशंकर सिंह 'भोले', संतोष त्रिपाठी एडवोकेट 'निःशुल्क' विजय कुमार गुप्ता एडवोकेट, राज कुमार मिश्र एडवोकेट, जितेन्द्र सिंह पूर्व प्रमुख, अनिल सिंहसभासद,असलम भाई, बब्बू, विनोद शर्मा आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे