Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तिरंगा देश की शान प्रत्येक घरो पर तिरंगा लगाए: वेद प्रकाश गुप्ता



वासुदेव यादव 

 अयोध्या :आजादी के  अमृत महोत्सव पर देश के प्रत्येक घरों में तिरंगा लहरा कर देश प्रेम का इजहार किया जाएगा ।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से रैली निकालकर व गोष्ठी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।


उक्त उद्गार पूरा बाजार में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जागरूकता गोष्ठी  को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने व्यक्त किया ।

                  

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष होने पर इसे पर्व के रूप में मनाया जा रहा है जिससे

युवा आजादी के महत्व को समझ सकें ।


विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा  जागरूकता रैली की अगुवाई करते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरा में आयोजित गोष्ठी तक गए मुख्य अतिथि के साथ खंड विकास अधिकारी पूरा बाजार दिशा श्रीवास्तव गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री हरिभजन गौड  दीपक सिंह ग्राम विकास अधिकारी अजय सिंह व नीरज सिंह रैली का संचालन करते दिखे जागरूकता रैली में स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।

             

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे