Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में सावन झूला महोत्सव की मची है धूम



वासुदेव यादव

अयोध्या:भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में सावन झूला महोत्सव की धूम मची हुई है। सभी मठ मंदिरों में देर शाम युगल सरकार को सोने चांदी और कास्ट के झूलों पर झुलाया जा रहा है। 


भगवान राम लला सहित अन्य मंदिरों में देर शाम गीत संगीत और नृत्य की त्रिवेणी प्रवाहित हो रही है। काफी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आकर देर शाम मठ मंदिरों में श्री सीताराम को झूला झूला कर अपना जीवन धन्य कर रहे है।


 इसी क्रम में अवध बिहारी कुंज मंदिर में झूलन उत्सव का नागपंचमी से आरंभ हुआ है। मंदिर के परमार्थी गौ संतसेवी महंत गणेशदास महाराज ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम लला का मंदिर बन रहा है। 


इसके चलते अयोध्या में सावन झूलन उत्सव का रंग काफी बहुत चटक है। उन्होंने हमारे मंदिर में हर वर्ष झूलन उत्सव होता है। कई राज्यों प्रांतों से भक्तगण आते हैं। 


युगल सरकार को झूला झूला कर अपना मनोरथ पूर्ण होने की कामना करते हैं। देर शाम से लेकर रात्रि तक गीत संगीत और नृत्य का आयोजन होता है। 


  वहीं देर शाम मंदिरों में सखियों / किन्नर का नित्य भक्तों को अपनी और आकर्षित करता है सखियां भगवान एवं सरकार के समक्ष यह संगीत प्रस्तुत कर अपनी श्रद्धा निवेदित करती हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे