Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पलियाकलां:विद्युत विभाग ने मारा शतक, काटे सौ से अधिक कनेक्शन,मचा हड़कंप



बकाया वसूली अभियान के दौरान एक दिन में विभाग ने वसूले पांच लाख रुपए काटे सौ से अधिक बकायेदारों के काटे कनेक्शन।

एक्सियन निशांत ज्योति, एसडीओ संजय कुमार व जेई शिवम सिंह, जेई विद्यासागर की अगुवाई में चल रहा वृहत अभियान

पलिया में बकाया वसूली को लेकर दूसरे दिन भी अधिकारियों ने जारी रखा अभियान

आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी।विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली को लेकर चलाए जा रहे वृहत अभियान के पहले ही दिन विभाग ने शतक मारते हुए सौ से अधिक बकाया उपभोक्ताओं के कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई को अंजाम दिया। 


इतना ही नहीं अभियान के पहले दिन विभाग की टीम ने पांच लाख रुपए की बकाया वसूली की। दूसरे दिन भी विभाग के द्वारा नौ जेई और दर्जनों कर्मचारियों के साथ बकाया वसूली अभियान जारी रखा।


विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारी के साथ बकाया वसूली को लेकर वृहद अभियान चला रखा है। अभियान की शुरुआत शुक्रवार से की गई थी। 


बकाया वसूली अभियान में एक्सियन निशांत ज्योति, एसडीओ संजय कुमार, जेई विद्यासागर, जेई रवि कुमार, जेई शैलेन्द्र, जेई शिवम सिंह, सम्पूर्णानगर जेई राठौर सहित नौ जेई बकाया व चेकिंग अभियान में शामिल थे। 


अभियान के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बकायेदारों से बकाया बिल जमा कराने के साथ उनकी अन्य समस्याओं को भी सुना। पहले दिन चलाए गए अभियान में अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के सौ से अधिक कनेक्शन काटने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 


साथ ही पांच लाख रुपए की बकाया वसूली की गई। जानकारी देते हुए एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर बकाया वसूली का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। 


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विभाग की कई टीमों के द्वारा शहर में बकाया वसूली अभियान चलाया गया था। चौकी दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 


विद्युत विभाग के अभियान को लेकर बकायेदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे