Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

10 अक्टूबर को अतिव्रष्ट से मृतक एवं घायल व्यक्तियों को दी जायेगी सहायता राशि:एडीएम

 


वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया है कि जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल के निर्देशानुसार दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को प्रातः 5 बजे से अतिव्रष्ट से मृतक एवं घायल व्यक्तियों को सहायता राशि दी जायेगी।


 तहसील कुण्डा के ग्राम विक्रमपुर मजरा लरू में प्रातः 5 बजे नित्य क्रिया हेतु जाते समय प्रेमलाल पुत्र बलई उम्र लगभग 58 वर्ष की राज गौतम के मकान की दीवार गिरने से दबकर मृत्यु हो गयी। 


तहसील लालगंज के ग्राम नरहा रेहुआ में प्रातः 5 बजे दिलीप कुमार सिंह सुत राम बहादुर सिंह उम्र लगभग 33 वर्ष की अपने मकान गिरने से दीवार में दबकर मृत्यु हो गयी है। 


इसी प्रकार तहसील लालगंज अन्तर्गत ग्राम नरहा रेहुआ में प्रातः 5 बजे उनके मकान की दीवार गिरने से अभिषेक सिंह सुत मान सिंह उम्र लगभग 25 वर्ष पैर से घायल हो गये जिनका ईलाज चल रहा है। 


अपर जिलाधिकारी ने बताया है कि सभी पीड़ितों एवं वारिसों को जिनका मकान क्षतिग्रस्त हुआ है उन्हें गृह अनुदान 3200 रूपये एवं मृतकों को अनुग्रह धनराशि की सहायता उपलब्ध कराने की नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे