उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली से हुए दर्दनाक हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में हुई मौत को लेकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री ने दुख जताया है वही सीएम योगी ने मृतकों को दो दो लाख रुपए के सहायता राशि की घोषणा की है।
शनिवार रात कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव के पास बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली में सवार करीब 26 लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से फतेहपुर में चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 50 लोग सवार थे।
वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे तालाब में ट्राली पलटने से 26 की मौत की सूचना है। कई घायलों की हालत गंभीर है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
अहिरवां फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर टेंपो को टक्कर मार दी। तीन लोगों की जान चली गई है और करीब 7-8 लोग घायल हैं।
बताया जा रहा है कि मरने वालों में 11 महिलाएं और 11 बच्चे हैं। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह समेत कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर राहत कार्य में जुटा। घायलों को पीएचसी और कानपुर के अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।
घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर खेद जताते हुए मृतकों के परिवार को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सांत्वना राशि का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने भी मृतकों के परिवार को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सांत्वना राशि का ऐलान किया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ