Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बिशेश्वरगंज:पैमाइस कर,राजस्व टीम ने हटवाया अवैध कब्ज़ा



सलमान असलम 

बिशेश्वरगंज(बहराइच)थाना क्षेत्र बिशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम नेठिया में दो पक्षों के बीच बैनामे की जमीन को लेकर काफी समय से चल रहे विवाद में आज तहसील प्रशासन व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मौके पर पैमाइस कर पीड़ित को कब्जा दिलवाया।


आप को बताते चले की पीड़ित रम्मन देवी पत्नी नाथूराम ग्राम नेठिया थाना बिशेश्वरगंज तहसील पयागपुर जनपद बहराइच ने समाधान दिवस में पहुंच कर अपनी बैनामे की जमीन गाटा संख्या 613 के बारे में विपक्षी पर आरोप लगाते हुए की जमीन पर विपक्षी नाजायज तरीक़े से कब्जा कर रहे है ।


शिकायती पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई,जिसपर आज तहसीलदार पयागपुर मुकेश शर्मा सहित नायब तहसीलदार की राजस्व टीम व पुलिस बल ने पैमाइस करवाकर,पीड़ित को कब्ज़ा दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे