Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:छठ पूजा के लिए सरयू घाट पर अव्यवस्था का भंडार



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

 करनैलगंज(गोंडा)। छठ पूजा के लिए सरयू घाट पर प्रतिवर्ष जुटने वाली हजारों महिलाओं की भीड़ के मद्देनजर घाट पर कोई व्यवस्था नही की गई। घाट पर अव्यवस्था का भंडार है। 


लोक आस्था, सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत नहाए खाए के साथ हो चुकी है। सरयू नदी कटरा घाट पर गंदगी का अंबार देखने को मिल रहा है। यहां की व्यवस्था न के बराबर नजर आ रही है। 


छठ पूजा के मौके पर सरयू नदी कटरा घाट पर हजारों महिलाओं की भीड़ देखने को मिलती है। महिलाएं शाम को ढलते सूर्य को आर्घ देती है जबकि सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देती है। 


चार दिनों तक चलने वाली पवित्रता निष्ठा संयम और श्रद्धा के इस महापर्व को लेकर नदी घाट पोखरताल तलैया के साथ घाटों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सरयू नदी कटरा घाट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। चारों तरफ गंदी गंदी नजर आ रही है। 


अब तक तो न साफ सफाई हुई है नहीं तो प्रशासन की तरफ से सरयू घाट पर प्रकाश व्यवस्था की गई है। इन दिनों सरयू नदी उफान पर है नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था न के बराबर नजर आ रही है जो लोगों की चिंता बढ़ा रही है। 


छठ पूजा पर देर शाम क़ो ढलते सूर्य को अर्घ देने के लिए तथा भोर पहर में उगते हुए सूर्य को आर्घ देने के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। 


ऐसे में प्रकाश व अन्य सुविधाओं के न होने से लोग चिंतित नजर आ रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे