Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:जगह जगह धूमधाम से मनायी गयी सरदार पटेल की जयंती



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। लौहपुरूष सरदार पटेल की जयंती यहां विभिन्न संस्थानों द्वारा धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की भी मजबूती का संकल्प लिया।


तहसील सभागार में अधिकारियों व अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

कार्यक्रम में एसडीएम सौम्य मिश्र, तहसीलदार सुप्रिया चतुर्वेदी, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी, अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल, संजय सिंह, विपिन शुक्ल, शैलेन्द्र शुक्ल, शिवाकांत शुक्ल, सुजीत त्रिपाठी आदि रहे। 


वहीं सरदार पटेल की जयंती पर लालगंज में पुलिस अधिकारियों व सिपाहियों ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें सीओ रामसूरत सोनकर की अगुवाई में थाना गेट से इंदिरा चौक होते हुए पांच किलोमीटर तक की दौड में पुलिसकर्मियों का उत्साह देखा गया। 


संयोजन प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल ने किया। दौड़ मे लीलापुर थानाध्यक्ष विनीत उपाध्याय, एसआई निकेत भारद्वाज, एसआई योगेन्द्र सिंह, जावेद अहमद, शिशिर पटेल, राजेश कुमार आदि हाथों मे तिरंगा लेकर कार्यक्रम की अगुवाई करते दिखे। 


सांगीपुर एवं उदयपुर थाना मुख्यालय पर भी पुलिस ने रन फॉर यूनिटी मे भाग लिया। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष अनीता द्विवेदी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। 


कार्यक्रम का संयोजन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने किया। मॉडल प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक विष्णु सिंह तथा कटरा बलीपुर प्राथमिक विद्यालय में महामंत्री संतोष मिश्र की अगुवाई में सरदार पटेल की जयंती पर विविध आयोजन हुये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे