Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: युवक के हत्या के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार



रजनीश/ ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)।करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। 


सीओ मुन्ना उपाध्याय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गत 4 जनवरी 2022 को वादिनी कविता पत्नी श्याम सिंह निवासी पुरे महेशी कोचाकासिमपुर ने थाने में तहरीर दी थी कि विपक्षीगणों द्वारा उसके पति श्याम सिंह की हत्या कर दी गई है। 


जिस पर 2 जनवरी 2022 को मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही थी। जांच में मिले साक्ष्य से यह साबित हुआ कि अपने आशिक व मां के साथ मिलकर महिला ने युवक की हत्या की थी। 


जिसमें अन्नपूर्णा उर्फ चन्नी पत्नी गुलाबचन्द्र निवासिनी बोटनपुरवा कठेला तालाब, ममता पुत्री स्व0 गुलाब चन्द्र निवासिनी लोटनपुरवा कठेला तालाब व सोन बहादुर उर्फ गदरे पुत्र आशाराम निवासी बोटनपुरवा कठेला तालाब ने मिलकर घटना को कारित किए थे। 


उक्त अभियुक्तों को शनिवार को प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे