Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:घायल व्यापारी की इलाज के दौरान मौत, कोहराम



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। दुर्घटना मे घायल व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत की जानकारी होते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। 


लीलापुर थाना के सगरा सुंदरपुर बाजार में बीते शनिवार को स्व. रामसजीवन मोदनवाल का पुत्र शुभम मोदनवाल 24 नेशनल हाइवे पर पैदल सड़क पार कर रहा था। इतने मे अचानक एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। 


दुर्घटना मे शुभम गंभीर रूप से चुटहिल हो गया। परिजन इलाज के लिए उसे सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल ले गये। इलाज के दौरान बुधवार की देर रात शुभम की सांसे थम गयी।


 मौत की जानकारी होते ही उसके घर पर मां मनोरमा समेत परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। शुभम बाजार में मिठाई की दुकान के जरिए घर का पालन पोषण किया करता था। 


उसका बड़ा भाई विकास मंदबुद्धि का है। मृतक की चार बहनें हैं। इनमे से तीन का विवाह हो चुका है। जबकि एक बहन पूजा के विवाह को लेकर शुभम तैयारी मे जुटा था। हांलाकि शुभम की अभी शादी नही हुई थी। 


शुभम की मौत की जानकारी होने पर बाजार मे भी व्यापारियों मे शोक का माहौल छा गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक शुभम का शव देर शाम तक घर आने की संभावना जतायी गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे