Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित गणेश नारायण मिश्र के निधन की खबर से भाजपाइयों में शोक की लहर, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष,वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित गणेश नारायण मिश्र के निधन से की खबर से समूचे जनपद के भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।


निधन की खबर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लगा रहा। जिले के सांसद संगम लाल गुप्ता, सांसद कौशांबी विनोद सोनकर, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ल, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, शिव शंकर सिंह, सहित भाजपा के अन्य अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी उनके निज आवास पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अंत्येष्टि में शामिल हुए। 


इसके उपरांत साध्य बेला एक  शोक सभा का आयोजन भाजपा अध्यक्ष हरिओम मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में उपस्थित भाजपाइयों ने पंडित गणेश नारायण मिश्र के व्यक्तित्व,कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठित करने और उनकी समस्या का त्वरित निदान करने के लिए तत्पर होने के रूप में स्वर्गीय श्री मिश्र को  हमेशा याद किया जाएगा। 


इस मौके पर सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि हम  लोगों ने अपने परिवार के एक ऐसे कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार अगुवा को खो दिया है,जिसकी भरपाई भविष्य में सम्भव नहीं है। विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि पंडित जी अपने सरल स्वभाव के चलते नेताओं व कार्यकर्ताओं के प्रिय रहे है, उनके द्वारा पार्टी में दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। 


भाजपा अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित गणेश नारायण मिश्र भाजपा परिवार के लिए एक मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने मातृभूमि की सेवा हो या एक नेता के रूप में राष्ट्र की सेवा, उन्होंने सच्चे मन से की है। उनके द्वारा किए गए कार्यों को पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव याद रखेगा। 


अंत में सामूहिक रूप से दिवंगत आत्मा की शांति है व इस दुख की घड़ी में परिजनों को साहस प्रदान करने के लिए परम ब्रह्म परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। 


शोक सभा में प्रमुख रूप से आशीष श्रीवास्तव, गिरधारी सिंह, राजेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, ओम प्रकाश गुड्डू, सूर्यकांत मिश्र, रामजी मिश्र जिला मंत्री, अशोक सरोज जिला उपाध्यक्ष, राकेश सिंह प्रमुख लक्ष्मणपुर, सुशील कुमार मिश्रा, पूनम इंसान, पंकज सिंह आईटी, विजय मिश्र अध्यक्ष किसान मोर्चा, अंशुमान सिंह भाजयुमो जिलाध्यक्ष, विंदेश्वरी तिवारी, रमेश चंद तिवारी, सुरेश कुमार सिंह, बृजेश पांडे, मनोज मिश्रा,  सुभाष चंद्र मिश्र सहित सैकड़ों प्रबुद्ध जन सम्मलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे