नगर निकाय चुनाव नजदीक आते ही,बेल्हा में चुनावी सरगर्मी हुई तेज | CRIME JUNCTION नगर निकाय चुनाव नजदीक आते ही,बेल्हा में चुनावी सरगर्मी हुई तेज
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नगर निकाय चुनाव नजदीक आते ही,बेल्हा में चुनावी सरगर्मी हुई तेज



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से जहां गुलाबी ठंड की आहट के साथ अब निकाय चुनाव की गरमाहट बढ़ने लगी है।


त्योहार सीजन खत्म होने संग चुनावी रणबांकुरे मैदान में कूदने को तैयार हैं।अभी निकाय चुनाव की घोषणा होने में समय है,मगर संभावित प्रत्याशियों को वोटरों को साधने की चिंता सता रही है।


अभी वार्डो में परिसीमन के उपरांत स्थानांतरित वोटरों का सत्यापन हो रहा है।सबकी नजर इस पर लगी हुई है।


जनपद में एक नगर पालिका परिषद और 18 नगर पंचायतें हैं। नगर पालिका बेल्हा,प्रतापगढ़ सिटी,कटरा मेदनीगंज, अंतू, पट्टी, मानिकपुर, कुंडा, रानीगंज, लालगंज को छोड़कर शेष 10 नगर पंचायतों में पहली बार चुनाव होने जा रहा है।


इसलिए नव सृजित नगर पंचायतों से लेकर पुरानी नगर पंचायतों में कांटे की टक्कर होगी।इसकी झलक दिखाई भी दे रही है।सभी नगर पंचायतों में संभावित प्रत्याशियों के बीच पोस्टर वार चल रहा है।


पार्टी से जुड़े और निर्दल प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने के लिए लगे हैं।आपको बता की संभावना है कि नवंबर-दिसंबर में नगरीय निकाय चुनाव होंगे।


वहीं इस बार नवसृजित 10 नगर पंचायतों में भी चुनाव होने है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे