Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:तालाब में डूबकर दो मासूम बच्चों की हुई मौत



पं. बागीश कुमार तिवारी 

गोण्डा। परसपुर थाना अन्तर्गत एक गाँव में बाढ़ के पानी में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेजा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना थाना परसपुर अन्तर्गत ग्राम चरसड़ी के मजरा खाले पुरवा से जुड़ी है। यहां के निवासी दानपाल का पांच वर्षीय पुत्र सनी व दो वर्षीय पुत्री लक्ष्मी खेलते हुए तालाब के पास पहुंच गए, जहां डूबकर दोनों की मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। 


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। शाहपुर पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि मै अवकाश पर हूं। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे