Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:बिजली विभाग के कारगुजारियों से तंग उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन



रजनीश/ज्ञान प्रकाश                                  करनैलगंज(गोंडा)। विजली विभाग की कारगुजारियों से तंग उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। 


नगर के बस स्टाप चौराहे के पास चार दिन से खराब विद्युत ट्रांसफर को लेकर नवाबअली, इस्माइल, बसीर अहमद, अशोक कुमार गोस्वामी व कलिका जायसवाल ने प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। 


उपभोक्ताओं ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारी उनके साथ खेल करने में लगे हैं। आरोप है कि यहां पहले 250 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित था। जिसे बदलकर विभाग के जिम्मेदार लोगों ने 160 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया। उसके खराब होने पर 100 केवीए का लगा दिया। 


लोड अधिक होने कि वजह से चार दिन पूर्व वह भी खराब हो गया। जिसकी शिकायत उपकेंद्र के साथ अधिकारियों से भी किया मगर अभी तक दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। जिससे लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। वहीं विद्युत से जुड़े सभी धंधे ठप हैं। 


उपभोक्ताओं का आरोप हैं कि लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर कि क्षमता वृद्धि कि जाती है। मगर यहां अधिकारी कम क्षमता वाला ट्रांसफार्मर स्थापित करके उपभोक्ताओं कि समस्या बढ़ा रहे हैं। 


विद्युत विभाग के अवर अभियंता सूरज कुमार ने बताया कि वहां 160 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। 250 केवीए के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 


उन्होंने बताया कि सोमवार को दूसरा ट्रांसफार्मर स्थापित कराकर अपूर्ती बहाल कराई जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे